योगी का चला डंडा, नोएडा सहित यमुना अथॉरिटी के 9 अफसर हुए सस्पेंड
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नोएडा और यमुना अथॉरिटी में 9 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सस्पेंड अधिकारियों की लिस्ट में नोएडा अथॉरिटी के 6, यमुना अथॉरिटी के 1 और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के 2 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया है।
अन्य 3 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन के आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आरोप है कि ट्रांसफर के ऑर्डर आने के बावजूद अधिकारियों ने ट्रांसफर वाली जगहों पर ज्वाइनिंग नहीं की थी। हालांकि इससे पहले भी शासन की तरफ से विभागों में अनुशासन बढ़ाने के लिए ऐसे सख्त कदम लेने की बात कई बार कही जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। कहा जा रहा है कि इस सस्पेंशन के आदेश औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव अनिल सागर ने दिए हैं जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।
ये अधिकारी हुए सस्पेंड
निलंबित अधिकारियों में नोएडा अथॉरिटी के सहायक विधि अधिकारी नरदेव, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह, सहायक प्रबंधक यूएस फारूख, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, प्रबंधक सुमित ग्रोवर, लेखाकार प्रमोद कुमार शामिल हैं। इनके अलावा यमुना अथॉरिटी से प्रबंधक अजब सिंह भाटी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
सख्ती के बावजूद हुई लापरवाही
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा अथॉरिटी के तीन अधिकारी DGM विजय रावल, SM सतेंद्र गिरी और सहायक प्रबंधक प्रेम कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने त्वरित एक्शन के लिए पूरे यूपी में मशहूर हैं। सीएम द्वारा इस बात का कई बार जिक्र किया जा चुका है कि, सरकारी अफसरों और बाबूओं को अपने विभागों में पूरे ढ़ंग और तत्परता से काम करना है, अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार के इस एक्शन से बाकी विभागों के लिए भी एक कड़ा संदेश दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।