
Noida News : उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर से यूपी की प्रशासनिक सेवाओं में बदलाव किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक के ठीक एक दिन बाद नोएडा प्राधिकरण के OSD पर अविनाश त्रिपाठी सीएम की गाज गिरी है। शासन ने उनका तबादला कर दिया है। उन्हें नजदीकी जनपद बागपत में एसडीएम बनाया गया है।
आपको बता दें कि सीएम योगी ने एक दिन पहले यानि गुरुवार को ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के के सीईओ के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म सिटी से लेकर नोएडा तक के विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही जेवर एयरपोर्ट के कामकाज पर समीक्षा भी की थी। समीक्षा बैठक के 24 घंटे के बाद ही नोएडा अथॉरिटी के OSD अविनाश त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया।
नोएडा ओएसडी के साथ ही अमेठी के SDM दिग्विजय सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। एसडीएम दिग्विजय अब प्रयागराज का नया एसडीएम बनाया गया है।
दरअसल, नोएडा एनसीआर का अहम हिस्सा है। इस इलाके में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बन रही फिल्म सिटी के साथ ही नोएडा का जेवर एयरपोर्ट समेत रैपिड रेल जैसी कई बड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम हो रहा है।