
Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन के रूट पर एक नई व्यवस्था शुरू हुई है। अब आप एक्वा मेट्रो (Aqua Metro) ट्रेन के सफर के दौरान मेट्रो ट्रेन में रेस्टोरेंट का मजा भी ले सकते हैं।
आपको बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो र्टेन का नाम एक्वा मेट्रो है। जल्दी इस ट्रेन का उपनाम भी रखा जाना है। एक्वा मेट्रो ट्रेन का संचालन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) का करता है। NMRC का प्रयास है कि घाटे में चल रही एक्वा मेट्रो (Aqua Metro) ट्रेन की आमदनी बढ़ाई जा सके। इसी कड़ी में नोएडा के सेक्टर 137 में स्थित मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में रेस्टोरेंट खोला गया है।
एनएमआरसी के प्रवक्ता ने चेतना मंच को बताया कि मेट्रो की आमदनी बढ़ाने के लिए एनएमआरसी हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसा करने से एक्वा मेट्रो की तरफ यात्रियों का आकर्षण बढ़ने के साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी। कुछ महीने पहले एक्वा लाइन के ग्रेनो स्थित डिपो स्टेशन पर मेट्रो के मॉक कोच में रेस्टोरेंट स्थापित किया गया था। डिपो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इसका खासा लाभ नहीं मिल रहा था।
मंगलवार शाम मॉक कोच को नोएडा सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया। इसमें रेस्टोरेंट की शुरुआत भी कर दी गई है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि अब ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रियों के मेट्रो ट्रेन के कोच अंदर बने रेस्तरां में आने की उम्मीद है। सेक्टर-137 स्टेशन पर यात्रियों की खासी चहलपहल रहती है। Noida News in hindi