Noida News : किशोरी को कमरे में बुलाकर युवक ने की घिनौनी करतूत
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:58 PM
Noida News : हबीबपुर गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अपने कमरे पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के पश्चात आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Noida News
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से हाथरस के रहने वाले संजीव (काल्पनिक नाम) अपने परिजनों के साथ हबीबपुर गांव में किराये पर रहता है। दो दिन पूर्व संजीव व उनकी पत्नी काम पर चले गए थे। घर में उनकी 16 वर्षीय बेटी कामनी (काल्पनिक नाम) अकेली थी। कामिनी को अकेला देखकर पड़ोस में ही किराये पर रह रहे सर्वेश कुमार ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुला लिया। इसके बाद उसने कामनी के साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बदहवास हालत में मिली युवती
शाम के समय जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें वह बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने जब कामनी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सर्वेश कुमार ने उसके साथ गंदी हरकत की है। इसके पश्चात परिजनों ने थाना ईकोटेक 3 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आरोपी युवक गिरफ्तार
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में भी किशोरी के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। सर्वेश कुमार हबीबपुर में ही वेल्डिंग की दुकान चलाता है और पीड़िता के पड़ोस के कमरे में ही किराए पर रह रहा था।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।