
Noida News (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ककराला से चार युवक एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पीडि़ता की मां ने चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है ,वहीं थाना फेस वन क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
ग्राम कुलेसरा निवासी नाजरीन (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को विजेंद्र, कलुआ, विशाल व तरुण घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गए। उनकी बेटी घर से सोने चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी तरुण व विशाल करीब 2 माह पूर्व भी उसकी बेटी को इसी तरह भगा कर ले गए थे। उसने थाना फेस-2 में शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद आरोपी लड़की को वापस छोडक़र चले गए थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर 2 में रहने वाले स्वामी जी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा गत 10 जुलाई को घर से बिना बताए चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। Noida News