
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में खेल खेल में कुछ युवकों ने आपस में मिलकर एक युवक को इतना पीटा कि वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि तीन नामजद युवकों समेत अन्य लोगों ने युवक को लाठी डंडों से बेहरमी से पिटाई की और फरार हो गए।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरपुर निवासी राजेंद्र पाठक ने थाना सेक्टर 63 पर रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेंद्र पाठक द्वारा कहा गया कि गया कि उसका बेटा विकास पाठक आज डी ब्लाक में खेलने के लिए गया था, जहां पर निक्की जाटव, निशांत उर्फ गोलू, अनिकेत उर्फ चैंटा तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा धारदार डंडा एवं क्रिकेट बेट से विकास के साथ मारपीट की।
पुलिस के अनुसार, पिटाई के दौरान वादी के पुत्र विकास के सिर, आंचा और हाथ में चोट आई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रथम दृष्टयता विवेचना में पाया गया कि वादी के लड़के विकास पाठक व नामजद व्यक्तियों के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। लूट जैसी किसी घटना का होना नहीं पाया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया है।