नोएडा । थाना फेस-3 क्षेत्र के क्षेत्र में सेक्टर-122 में स्थिस ओयो होटल (OYO Hotel)में रहने आए युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी आत्महत्या का किसी को दोषी ने ठहराया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फेज-3 के थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आम्रपाली सिलीकॉन सिटी सेक्टर-76 के फ्लैट संख्या-1306 में रहने वाले फैजान राशिद (26 वर्ष) रात्रि में ओयो होटल सेक्टर-122 में ठहरा था। आज सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने देखा कि उसने कमरा नहीं खोला। तब पुलिस को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने उसे पंखे से उतारकर अस्प्ताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से दो लाइन का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने लिखा है कि मेरी आत्महत्या का किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं खुद आत्महत्या कर रहा हूं।