
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 45 में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का नाम मनोज पुत्र प्राण सिंह है और वह छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। मनोज अपने राजमिस्त्री दोस्त हरिओम से मिलने आया था।
राजमिस्त्री हरिओम 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत में ही रहता है। घटना के समय वह सामान लेने के लिए दुकान पर गया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसे मनोज जमीन पर लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।