
Noida News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न सेक्टरों में ध्वजारोहण किया। सेक्टर में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने आजादी में योगदान देने वाले वीर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
फोनरवा अध्यक्ष श्री शर्मा ने सेक्टर 45, 48,52 और सेक्टर 108 में तिरंगा फहराया। सेक्टर 20 व सेक्टर 37 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को देश के लिए बलिदान होने वाले क्रांतिकारियों से सीख लेने की बात कही।
खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
श्री शर्मा ने कहा कि असंख्य भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के बाद मिली आजादी से आज के युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। हम सबको मिलकर भारत देश को सम्पन्न, विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़ चढ़कर योगदान करने का प्रण लेना होगा। इस अवसर पर दिनेश भाटी, विनोद शर्मा, विद्यासागर, केके जैन, अशोक मिश्रा, टीसी गौड़, सुरेंद्र प्रधान, भूषण शर्मा समेत भारी संख्या में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। Noida News