
नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि देश में पहली बार इस तरह के क्रासिंग बनाए जा रहे है। जिसमे कलर कोडिंग और आसपास की लोकेशन को थीम के आधार पर दिखाया गया है। पहले चरण में 10 स्थानों पर ये क्रासिंग बनाए गए है। उन्होंने बताया कि ये क्रासिंग स्वच्छता और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करेंगे।
डिजाइन कंसलटेंट नीलिमा राणा शर्मा ने बताया कि पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग को बनाने में जिस पेंट का प्रयोग किया गया वे अधिक समय रहेगा। अभी तक देखा गया कि इस तरह के प्रयास से वाहन चालको ने पहले ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के पहले ही रुकने लगे है। अभी स्कूल और बाजार क्षेत्र में इसको बनाया जा रहा है। इसके बाद पूरे शहर में इसको बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के इस तरह की डिजाइन को देखकर देश के अन्य शहरों ने भी आईडियास मांगे है।