
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में जोमैटो के डिलीवरी ब्वाय को पब्लिक ने गजब का सबक सिखाया है। दरअसल, यह डिलीवरी ब्वॉय पब्लिक पैलेेस पर कुछ इस तरह का काम कर रहा था कि आने जाने वाली महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस फिर क्या था क्षेत्र के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर-36 गेट नंबर-1 के पास जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय अश्लील हरकतें कर रहा है। उसकी इस हरकत से आने जाने वाली महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की ड्रेस पहनी हुई थी। पुलिस सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।