Noida Crime: सीटेट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला सॉल्वर गैंग पकड़ा
Noida News: The miscreant arrested for robbing a gold chain
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:35 AM
नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सीटेट की परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के 13 सदस्य और 5 महिलाओं को सेक्टर-60 के एक गेस्ट हाउस से योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 लग्जरी गाडिय़ां, 25 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है। इनके 2 साथी भागने में कामयाब रहे।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी रजनीश वर्मा और थाना सेक्टर 58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस वह अन्य जगह पर चेकिंग अभियान के तहत सेक्टर-60 के एक गेस्ट हाउस मे चेकिंग के दौरान हरियाणा,मुरादाबाद में होने वाली सीटेट की परीक्षा मे सॉल्वर गैंग से लेकर पेपर आउट की तैयारी की जा रही थी। तभी पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं तथा 13 पुरुषों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों के नाम भवानी सिंह, राम अवतार, शिवराम, विकास, सुनील, अनिल, अमित यादव, बृजेश, प्रमोद, गजेंद्र तथा राजेश बताए हैं। पकड़े गए सभी सदस्य सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं और गेस्ट हाउस में हरियाणा तथा मुरादाबाद में होने वाली परीक्षा केंद्रों की तैयारी में लगे हुए थे। क्योंकि नोएडा में परीक्षा नहीं थी इसलिए किसी को शक ना हो वे तैयारी में जुटे हुए थे पुलिस ने तभी छापा मारकर सभी को धर दबोचा। जबकि इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि फरार हुए साथी के पास एक पेन ड्राइव है जिसमें पेपर हाउस की डिटेल थी। पुलिस फरार हुए दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके पास से 5 लग्जरी गाडिय़ां, भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त एक परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाने और परीक्षा में पास कराने तक का 8 लाख रूपये तक का ठेका लेते थे। पकड़े गए अभियुक्तों ने कई लोगों को परीक्षा दिलाने और पास कराने हैं की बात कही है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।