नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 में मित्तल हार्डवेयर प्लाईवुड के गोदाम में आज सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड होने के चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, प्लाईवुड का सामान जलकर खाक हो गया है।
थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया साइट-4 में मित्तल हार्डवेयर प्लाईवुड की दुकान है। दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा ।