Noida News:ग्रेनो वेस्ट मेट्रो विस्तार का कार्य शीघ्र: रितु माहेश्वरी
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:30 PM
नोएडा। सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 के बीच एनएमआरसी की मेट्रो रूट विस्तार की दिशा में कार्य तेजी से बढ़ रहा है। इसे शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह बात कही नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने। वे एनएमआरसी के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
एनएमआरसी के डिपो प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने कहा कि एनएमआरसी कर्मचारियों की मेहनत व समर्पण से आज प्रतिदिन 2000 यात्रियों की राइडरशिप हो गई है। कोविड-19 के पूर्व यह 2600 थी।
उन्होंने अपने संबोधन में पिंक स्टेशन, प्राइड स्टेशन तथा ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के लिए एनएमआरसी को बधाई दी।
इस दौरान ट्रांसजेंडर को एनएमआरसी में रोजगार देने के प्रयासों के लिए एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण मिश्रा तथा बेहतर प्रबंधन के लिए एनएमआरसी के ओएसडी वीपीएस कुमार, को एवार्ड प्रदान किया गया। प्रबंध निदेशक ने मेट्रो मैन का एवार्ड अभिषेक शर्मा तथा मेट्रो वीमैन का एवार्ड दीपिका सूर्या को प्रदान किया। सेक्टर-137 स्टेशन को श्रेष्ठ सफाई तथा बेहतर रखरखाव वाले स्टेशन के रूप में एवार्ड दिया गया। इस दौरान 37 एनएमआरसी के कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।