Noida News:पंजाब की घटना पर राजनीति ना हो: पं. विनोद भारद्वाज
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:51 AM
नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (BSP Party)के पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित विनोद भारद्वाज ने कहा है कि पंजाब (Punjab)की घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जो जांच में दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।श्री भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि बसपा सुप्रीमो, पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि पंजाब की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक बहुत बड़ी गलती है। इस घटना की पूरी गंभीरता से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा दी जा सके। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
उन्होंने कहा कि पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मददेनजर इस घटना को लेकर राजनीतिक खींचतान आरोप-प्रत्यारोप कि जो राजनीति की जा रही है। वह ठीक नहीं है। जबकि घटना के संबंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटनाएं किन कारणों से हुई है इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसकी विस्तृत रिपोर्ट आम जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक है लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।