Noida News:विहिप-बजरंग दल ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2021 09:25 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2021 09:25 AM
नोएडा। सेक्टर-8 में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले सभी 35 आरोपियों के खिलाफ तत्काल देशद्रोह का मामला दर्ज करके जेल भेज जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद तथा अन्य राष्टï्रवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। यह चेतावनी दी विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष उमानंदन कौशिक तथा महानगर अध्यक्ष विवेक के.के. मिश्रा ने।
सेक्टर-12 में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर 2021 में ईद उल मिलाद के मौके पर कुछ पाक परस्त देश विरोधी ताकतों ने हिंदुस्तान विरोधी व पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन को उसी समय कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ को व डीजीपी उत्तर प्रदेश को भी ट्वीट द्वारा जानकारी दे दी गई थी। लेकिन आज लगभग 6 दिन गुजर जाने के बाद भी अपराधियों के विरुद्ध कोई खास कार्यवाही नहीं हुई। यहां तक की केस को और शिथिल कर दिया गया है। अपराध की जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए था उसमें पंजीकृत न करके सामान्य धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जबकि इसके अंतर्गत देशद्रोह की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाना चाहिए था।
श्री कौशिक ने कहाकि 2 दिनों के अंदर सेक्टर-8 में हुए इस देशद्रोह के कृत्य में सम्मिलित सभी अपराधियों पर संविधान की धारा 124 ए के अंतर्गत कार्यवाही नहीं की तो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य राष्ट्रवादी समाज आंदोलन की राह सड़को पर होगा और इसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।