बिहार के राजद नेता के बेटे का अपहरण करने वाले इनामी को नोएडा पुलिस ने दबोचा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:56 PM
Noida News : बिहार के राजद नेता के बेटे के अपहरण के आरोप में वांछित चल रहे 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
Noida News
थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कासना रोड से सलीमुद्दीन पुत्र रशीद निवासी जलपुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि सलीमुद्दीन ने गत 21 अगस्त को अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बिहार के राजद नेता के बेटे दिलबर खान का अपहरण कर लिया था।
इस मामले में पुलिस पूर्व में ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सलामुद्दीन इस मामले में वांछित चल रहा था। लगातार फरार चलने के कारण पुलिस ने उस पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। पकड़े गए सलामुद्दीन को न्यायालय मैं पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।