नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में नशे का कारोबार करने वालों पर बड़ा प्रहार किया है। ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में जब्त किए गए 2253 किलो से ज्यादा गांजा समेत करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया।

Noida News : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में नशे का कारोबार करने वालों पर बड़ा प्रहार किया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़ी गई 12.43 करोड़ से ज्यादा की नशे की सामग्री को ‘‘ऑपरेशन दहन’’ के तहत नष्ट कर दिया गया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने जनपद गौतमबुद्धनगर मेें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने तथा शहर को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं जिसका असर दिखने लगा गौतमबुद्धनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में जब्त किए गए 2253 किलो से ज्यादा गांजा समेत करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के 224 मुकदमों से जुड़े मादक पदार्थों के संबंध में की गई है। नष्ट किए गए पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपये बताई गई है। Noida News
पुलिस के मुताबिक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 224 अभियोगों से संबंधित जब्त और बरामद मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। इसमें गांजा सबसे अधिक मात्रा में था। इसके अलावा चरस, डोडा, स्मैक, नशीली गोलियां और नशीला पाउडर भी नष्ट किया गया।
इतनी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट
नशीला पदार्थ मात्रा
गांजा 2253.987 किलोग्राम
चरस 20.87 किलोग्राम
डोडा 02 किलोग्राम
स्मैक 27 ग्राम
नशीली गोलियां 3206
नशीला पाउडर 51 ग्राम
पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12,43,42,750 रुपये है। Noida News

पुलिस के अनुसार अलग-अलग अभियानों और चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी की गई थी। इन जब्त पदार्थों के विनिष्टीकरण के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में समिति गठित की गई। इसके बाद संबंधित मामलों में माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया। Noida News
कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नशीले पदार्थों को नष्ट करने की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि बरामद मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण नशे की उपलब्धता को रोकने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Noida News
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आम लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इसके लिए डायल-112 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि समाज के सामूहिक सहयोग से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने और नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। Noida Newsहै।
विज्ञापन