नोएडा । सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आज जनपद में विभिन्न स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज सुबह 9:00 बजे विकास भवन में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ साथ मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 1857 स्वतंत्रता आंदोलन के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी संपन्न कराया गया है।
इस कार्यक्रम को लेकर सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों को 50 प्रश्नों का प्रश्न पत्र प्रदान करते हुए 1857 स्वतंत्रता आंदोलन के संबंध में परीक्षा आयोजित की गई, जिसका परिणाम अभी लंबित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।