
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के नागरिकों को नए साल 2024 पर एक खास गिफ्ट मिलने वाला है। नोएडा और दिल्ली के बीच की दूरी को कम करने और बेहतर कनेक्टिविटी दने के लिए नोएडा और दिल्ली के बीच एक नया मेट्रो रूट तैयार करने का फैसला लिया गया है। नोएडा दिल्ली के बीच नए मैट्रो रूट के लिए बनाई गई डीपीआर को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने अपनी मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि मेट्रो टेन का नया रूट बॉटेनिकल गार्डन और सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशनों के बीच बनाया जाएगा। इस नए मेट्रो रूट की डीपीआर को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पिछले महीने तैयार कर एनएमआरसी, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी थी। जिसके बाद अब नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी इस डीपीआर को मंजूरी दे दी है। एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में इस डीपीआर पर चर्चा के बाद NMRC ने अपनी मंजूरी दे दी है।
एनएमआरसी की ओर से डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद बॉटेनिकल गार्डन और सेक्टर 142 के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। इस मेट्रो लाइन पर कुल 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं और पूरे मेट्रो रूट की अनुमानित लंबाई 11.56 है। नए मेट्रो के रूट से दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी और अच्छी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मेट्रो रूट पर मेट्रो स्टेशन तैयार करने में 2254 करोड़ 35 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
मेट्रो की ब्लू लाइन बॉटेनिकल गार्डन से ये रूट सेक्टर 142 एक्वा लाइन से जुड़ेगी। जिससे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को बेहद राहत मिलेगी और मेजेंटा लाइन के जरिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाईअड्डा सीधा कनेक्ट हो जायेगा, वहीं ब्लू लाइन से नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भी कनेक्टिविटी हो जायेगी। अनुमान है कि इस मेट्रो रूट से शुरुआत में करीबन 80 हज़ार यात्री फायदा उठा सकेंगे।
इस नए मेट्रो रूट से सेक्टर 44, 45, 97, 99, 100, 104, 105, 108, 93 को मेट्रो सुविधा प्राप्त हो सकेगी। बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस (सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण दफ्तर), नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93 तथा पंचशील बालक इंटर कॉलेज समेत कुल 8 स्टेशन बनेंगे।