
Noida News : नोएडा। थाना सेक्टर 58 के अंतर्गत अज्ञात दबंगों द्वारा एक पीजी में केयरटेकर का काम करने वाले एक युवक को जबरन पीजी से बाहर खींच लिया और सरेआम मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी हमलावर जबरन अपने साथ उठाकर ले गए और घायल करके रास्ते में फेंक दिया। हमलावरों ने पीड़ित से 50 हजार रूपये भी लूटे हैं।
आपको बता दें कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के बिशनपुर में एक पीजी है। यहां पर एक युवक केयरटेकर के रुप में काम करता है। बताया जाता कि आज कुछ दबंग पीजी में पहुंचे और युवक को जबरन पीजी से बाहर निकाल लिया तथा सड़क पर घसीटकर जबरदस्त मारपीट की।
मारपीट के बाद भी दबंगों का दिल नहीं भरा तो वह उसके उठाकर ले गए और एक वाहन में फिर से मारपीट करके बुरी तरह से घायल कर दिया और सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।
इस संंबंध में पुलिस का कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।