विज्ञापन
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में एक निजी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के साथ कथित मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida News : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में एक निजी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के साथ कथित मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक, दिल्ली के जैतपुर-बदरपुर निवासी राजेश कुमार झा सेक्टर-136 स्थित एक्स्ट्रा मार्क्स इरजेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 18 मार्च की रात जब वह कंपनी से निकलकर अपने घर जा रहे थे, तभी नोएडा में कंपनी के बाहर उनकी राह रोक ली गई। राजेश कुमार झा का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी चंद्र मोहन सारस्वत अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ एक कार में वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने उन्हें जबरन गाड़ी से नीचे उतारा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटा और बाद में पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उनका कहना है कि नोएडा में कंपनी के बाहर हुई इस घटना के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपी कर्मचारी चंद्र मोहन सारस्वत और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News
विज्ञापन