CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही सामने आने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही सामने आने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। Noida News
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों में गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, उपनिरीक्षक गौरव और उपनिरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। चारों की तैनाती हाल ही में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए की गई थी। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उनकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। Noida News
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका संतोषजनक नहीं पाई गई। संवेदनशील ड्यूटी के दौरान निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं करने की बात जांच में सामने आई। इसी आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक, निलंबित पुलिसकर्मियों में से कुछ पर पहले भी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके थे। इसी वजह से वे वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में भी रखे गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मी पहले स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में भी तैनात रह चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। Noida News
विज्ञापन