विज्ञापन

नोएडा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। नोएडा पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब भारती द्वारा वायरल वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार, अजीत भारती पर लोगों को भड़काने और उकसाने वाली टिप्पणियाँ करने का आरोप है। आरोपी को पकड़ने के बाद नोएडा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल अजीत भारती पुलिस कस्टडी में हैं। Noida News
विज्ञापन