विज्ञापन
पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना सेक्टर-126 प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि चेकिंग कर रही पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि सेक्टर 126 के पास काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार में एक संदिग्ध युवक बैठा हुआ है।

Noida News : नोएडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना सेक्टर-126 प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि चेकिंग कर रही पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि सेक्टर 126 के पास काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार में एक संदिग्ध युवक बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो में बैठे युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोच लिया कार की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ। Noida News
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विकास चौहान निवासी ग्राम छतरपुर बताया। विकास चौहान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कोई काम धंधा नहीं करता है और अपना जीवन चलने के लिए गांजे की सप्लाई करता है। वह दिल्ली से अलग-अलग लोगों से गांजा खरीद कर लेकर आता है और उसकी छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचता है। विकास चौहान ने बताया कि करीब 1 साल पहले उसने अपने साथी रोहित सिंह को गांजा बेचने के लिए दिया था। लेकिन नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने उसको पकड़ लिया था। रोहित सिंह के अलावा पुलिस ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस से छिपकर है लगातार गांजा की बिक्री में संलिप्त था। Noida News
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी स्कॉर्पियो कार के भी कागजात नहीं दिखा पाया इस कारण उसे भी सीज किया गया है।वहीं थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-10 के पार्क में संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उक्त व्यक्ति के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शानू खान पुत्र बशीर खान निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 8 बताया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लाकर उसे नशे के आदी लोगों को बेचता है। पुलिस में दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। Noida News
विज्ञापन