विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 49 चोरी के मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 49 चोरी के मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल अलग-अलग घटनाओं में चोरी किए गए थे। Noida News
नोएडा जोन की एडीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज तड़के सेक्टर-18 स्थित लाल पैथ लैब के सामने पार्क के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की (39) निवासी मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज, दिल्ली और आसिफ (24) निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में दर्ज मोबाइल चोरी के एक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने इनके कब्जे से आईफोन, सैमसंग, एमआई, वीवो, ओप्पो, रियलमी, मोटोरोला, रेडमी, पोको, पैनासोनिक, हुआवेई, सोनी, एलजी, एचटीसी और इनफिनिक्स सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 49 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा दोनों आरोपियों से एक-एक अवैध चाकू भी मिला है। Noida News
एडीपीसी ने बताया कि बरामद मोबाइलों में कुछ ऐसे फोन भी शामिल हैं, जिनका संबंध थाना सेक्टर-24 में दर्ज चोरी के मुकदमे से है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी है। Noida News
विज्ञापन