विज्ञापन
नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने शनिवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Noida News : नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने शनिवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास से गैंग लीडर अनस (22 वर्ष), पुत्र अयाज, निवासी ग्राम चिरोहट, जिला अररिया (बिहार), वर्तमान पता न्यू अशोक नगर, दिल्ली तथा उसके साथी अमन (24 वर्ष), पुत्र अजय कुमार, निवासी सदरपुर कॉलोनी, सेक्टर-45, नोएडा को गिरफ्तार किया। Noida News
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार गैंग लीडर अनस अपने साथी अमन के साथ मिलकर वाहन चोरी, लूट और जानलेवा हमले जैसी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपी थाना फेस-1 में दर्ज मुकदमा संख्या 102/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे। Noida News
जानकारी के अनुसार, आरोपी अनस के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी अमन के खिलाफ भी 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। Noida News
विज्ञापन