विज्ञापन
नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से नोएडा पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी की यह कार्यवाही नोएडा कमिश्नरी पुलिस के आधीन आने वाले थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने की है।

Noida News : नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से नोएडा पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी की यह कार्यवाही नोएडा कमिश्नरी पुलिस के आधीन आने वाले थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने की है। इस गिरफ्तारी के दौरान नोएडा पुलिस ने यश नागर नाम के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को भी पकडऩे में सफलता हासिल की है। Noida News
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा तथा एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार 12 जून 2026 को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल यादव, यश नागर, अभिषेक उर्फ अन्नू और जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी शामिल हैं। पुलिस जांच में राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं यश नागर के पास से एक 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और दो कारतूस तथा जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी के पास से एक .315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और उसका स्वामित्व किसके नाम पर है। Noida News

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त यश नागर थाना इकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। यश नागर पर वर्ष 2023 से लेकर 2026 तक गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, गैंगवार, अवैध हथियार रखने और धमकी देने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभिषेक उर्फ अन्नू के खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। राहुल यादव पर भी आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जोगेन्द्र उर्फ हैप्पी के खिलाफ भी इकोटेक-3 थाने में आपराधिक मामला दर्ज पाया गया है। Noida News
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल (32 बोर), 05 जिंदा कारतूस (32 बोर), 02 तमंचे (315 बोर), 04 जिंदा कारतूस (315 बोर) तथा एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है। इस मामले में थाना इकोटेक-3 में मु0अ0सं0 239/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तो नहीं करने जा रहे थे। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट लगातार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इकोटेक-3 पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। Noida News
विज्ञापन