नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 16 चोरी के महंगे मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Noida News : नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 16 चोरी के महंगे मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। Noida News
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दादरी मेन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी सत्यम राय को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना बरदा क्षेत्र के ग्राम चौकी का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव में रह रहा था। Noida News
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और साप्ताहिक बाजारों में लोगों की जेब से या उनकी नजर बचाकर महंगे मोबाइल फोन चोरी करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों के 16 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा उसके पास से एक अवैध चाकू भी मिला, जिसे वह वारदात के दौरान अपने साथ रखता था। Noida News
पुलिस जांच में पता चला कि सत्यम राय कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना सेक्टर-113, फेस-3 और ईकोटेक-3 समेत कई थानों में वांछित रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Noida News
विज्ञापन