अजब : नोएडा पुलिस ने पकड़ा दिल्ली का शातिर मरा हुआ बदमाश
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:22 PM
Noida News : नोएडा पुलिस ने सोमवार को एक मरे हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है | आपको यह पढ़कर हैरानी होगी लेकिन इस बदमाश पर कई थानों में दर्जनों मुक़दमे दर्ज है नोएडा पुलिस लम्बे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी | पुलिस से बचने के लिए आरोपी के घर वालो ने यह अफवाह फैला रखी थी की वह मर गया है |
क्या है पूरा मामला
नोएडा थाना फेस -1 चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस को जान से मारने की कोशिश की । दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी | जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई | काफी मशक्कत के बाद नोएडा पुलिस ने बदमाशों पर काबू पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है|
Noida News
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के डी सी पी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे सेक्टर 6 के बी- ब्लॉक के पास अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे , तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर थाना फेज वन पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की । पुलिस द्वारा उनको पकड़ने के. लिए घेराव किया जिसमे बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख गोलियां चलनी शुरू कर दी ।काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया | आरोपी की पहचान मोनू शर्मा पुत्र ओमवीर शर्मा निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली तथा विवेक गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है।
ज़िंदा था आरोपी
डी सी पी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, एक चाकू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मोनू शर्मा ने दिल्ली क्षेत्र में लूटपाट सहित अन्य कई वारदातें की है। उसने बताया की वह वारदात को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए राजस्थान भाग जाता था | उसके परिजनों ने यह अफवाह फैला दी थी कि वह मर गया है, लेकिन वह जिंदा था।Noida News