ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों, शहर के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का अभिनंदन किया।

Noida News : ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नोएडा पुलिस कमिश्ररी के सेक्टर-108 में स्थित कार्यालय में पहुंचकर मंगलवार को नोएडा की पुलिस कमिश्ररी श्रीमती लक्ष्मी सिंह सहित नोएडा पुलिस कमिश्ररी की उस पूरी टीम का अभिनंदन किया जिस टीम ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची का रेप करके उसकी हत्या करने वाले पापी को मुठभेड़ में मार डाला था। इस मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अलग माहौल देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों, शहर के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का अभिनंदन किया। नागरिकों ने कहा कि जिस संवेदनशीलता और तेजी के साथ पुलिस ने मासूम बच्ची की तलाश शुरू की, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कथित मुठभेड़ में कार्रवाई की, उससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। Noida News
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना ने पूरे इलाके को हिला दिया था। पुलिस के अनुसार बच्ची शुक्रवार दोपहर/शाम के समय लापता हुई थी। परिवार की ओर से तलाश शुरू करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमें गठित की गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्ची के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पांच पुलिस टीमों को बच्ची की तलाश में लगाया गया। गांव और आसपास के इलाकों में तलाशी के साथ-साथ घरों, गलियों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। Noida News
जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बनी थी। पुलिस के अनुसार फुटेज में बच्ची को एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया। आगे की फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति एक बोरी लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के शव को गांव के पास तालाब के निकट झाड़ियों में फेंकने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तलाश की तो बच्ची का शव बोरी में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या गला दबाकर किए जाने और चाकू से वार किए जाने की आशंका सामने आई। वहीं बच्ची के साथ यौन अपराध किए जाने की भी जांच की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चिकित्सकों के पैनल से कराई गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा POCSO Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को डी-पार्क पुलिस चौकी के पास झाड़ियों में छिपाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर लेकर गई। पुलिस का दावा है कि वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने छिपाया हुआ हथियार निकालने के दौरान अचानक एक पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में ईकोटेक-3 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। Noida News
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिसकर्मी का उपचार जारी रहा। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए जाने की बात कही है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से बच्ची के परिवार से परिचित था और उसके रिश्तेदार के मकान में किरायेदार के रूप में रहता था। पुलिस के अनुसार वह मजदूरी करता था और नशे का आदी बताया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। Noida News
बच्ची का शव शनिवार शाम गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया था। लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और PAC की तैनाती की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने सडक़ से शव हटाया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ी थी। Noida News
इसी घटनाक्रम के बाद मंगलवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सेक्टर-108 स्थित गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया। नागरिकों ने पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह सहित उन सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी जिन्होंने बच्ची की तलाश, साक्ष्य जुटाने, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में भूमिका निभाई। अभिनंदन करने पहुंचे लोगों का कहना था कि मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों को यह संदेश गया कि गंभीर अपराधों में पुलिस कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना के साथ-साथ जांच के प्रत्येक पहलू को कानूनी और वैज्ञानिक तरीके से पूरा किया जाना भी महत्वपूर्ण है। नागरिकों का पुलिस का अभिनंदन करना इस बात का संकेत भी माना जा सकता है कि ऐसे मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई जनता के विश्वास के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। Noida News
विज्ञापन