विज्ञापन
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस इकाइयों में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए हैं।

Noida News : नोएडा के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यह फेरबदल नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से किया गया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस इकाइयों में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत 13 निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Noida News
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि बदलते अपराध स्वरूप, तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार तथा संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह फेरबदल आवश्यक था। इस निर्णय के बाद कई महत्वपूर्ण थानों को नए प्रभारी मिल गए हैं। Noida News
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार को थाना जेवर से हटाकर थाना सूरजपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को अब थाना जेवर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर को थाना नॉलेज पार्क भेजा गया है, जबकि नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश चन्द्र को एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) का प्रभारी बनाया गया है। एएचटी में तैनात निरीक्षक विध्यांचल तिवारी को थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक-3 बनाया गया है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल को थाना फेस-1 की कमान सौंपी गई है, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना कासना का प्रभारी बनाया गया है। Noida News
तबादला सूची में केवल थानों के प्रभारी ही नहीं बदले गए हैं, बल्कि पुलिस की विशेष इकाइयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार को थाना सेक्टर-142 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान को आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा भेजा गया है। आईटी सेल में तैनात निरीक्षक पुष्पराज सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं प्रभारी आईजीआरएस सेल निरीक्षक उमेश नैथानी को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। Noida News
पुलिस विभाग के जानकारों का मानना है कि यह फेरबदल केवल अधिकारियों के स्थानांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे पुलिस तंत्र को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना है। नए थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है। Noida News
गौतमबुद्धनगर प्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला जिला माना जाता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी, औद्योगिक निवेश, आईटी कंपनियों की बढ़ती संख्या तथा जेवर एयरपोर्ट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल करता रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का यह ताजा निर्णय भी जिले की बदलती आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। Noida News
विज्ञापन