नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 25 साल पुरानी तस्वीर साझा कर पासिंग आउट परेड की यादें ताजा कीं। जानिए बेस्ट प्रोबेशनर सम्मान, सिल्वर बैटन और 9 एमएम पिस्टल की पूरी कहानी।

25 साल पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा कर सुर्खियों में आईं देश की प्रसिद्ध महिला IPSअधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला था ‘बेस्ट प्रोबेशनर’ का सम्मान, प्रधानमंत्री की ओर से सिल्वर बैटन और गृह मंत्रालय से 9 mm पिस्टल भी मिली थी
Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस की चर्चित और प्रभावशाली महिला IPS अधिकारियों में शामिल नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके किसी पुलिस अभियान, प्रशासनिक फैसले या अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नहीं, बल्कि उनकी जवानी के दिनों की एक पुरानी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि यह तस्वीर किसी दूसरे व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। IPS अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इस तस्वीर के साथ अपने जीवन के एक बेहद गौरवशाली और यादगार पड़ाव को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2001 के दिन आज से ठीक 25 वर्ष पूर्व उनकी पासिंग आउट परेड आयोजित हुई थी। इस अवसर पर उन्हें देश के उपराष्ट्रपति कृष्णकांत के हाथों ‘बेस्ट प्रोबेशनर’ का सम्मान प्राप्त करने का गौरव मिला था। इतना ही नहीं, उन्हें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से ‘सिल्वर बैटन’ और गृह मंत्रालय की ओर से 9 एमएम पिस्टल भी प्रदान की गई थी।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपनी सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा कि 31 अक्टूबर 2001 को पासिंग आउट परेड के अवसर पर उपराष्ट्रपति कृष्णकांत द्वारा ‘बेस्ट प्रोबेशनर’ का सम्मान, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ‘सिल्वर बैटन’ और गृह मंत्रालय द्वारा 9 एमएम पिस्टल प्राप्त करने का सौभाग्य उन्हें मिला था। उनकी यह पोस्ट केवल एक पुरानी तस्वीर साझा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके उस संघर्ष, मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की याद भी दिलाती है, जिसकी बदौलत उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सोशल मीडिया पर सामने आई प्रसिद्ध IPS अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह की पुरानी तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। आज नोएडा की पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाली प्रसिद्ध IPS अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को देखकर लोग उनके शुरुआती पुलिस सेवा के दिनों की झलक देख रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी वर्तमान पहचान और 25 वर्ष पुरानी उपलब्धियों के बीच का यह सफर लोगों के लिए विशेष दिलचस्पी का विषय बना हुआ है। तस्वीर के साथ साझा की गई उपलब्धियों ने यह भी याद दिलाया है कि बड़े पदों तक पहुंचने के पीछे वर्षों की मेहनत, कठिन प्रशिक्षण और निरंतर समर्पण की भूमिका होती है।
प्रसिद्ध IPS अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह की इस सोशल मीडिया पोस्ट की खासियत यह है कि इसमें उनके जीवन के उस दौर की यादें सामने आई हैं, जब उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में अपने करियर की शुरुआत की थी। 25 वर्ष पहले मिली उपलब्धियां आज भी उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय हैं। उनकी यह पोस्ट युवा पीढ़ी, विशेषकर पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखने वाली बेटियों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देती है। यह बताती है कि प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाएं देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सेवाओं में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं। आज नोएडा की पुलिस कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं श्रीमती लक्ष्मी सिंह की 25 वर्ष पुरानी यादों ने उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू लोगों के सामने रखा है। यही वजह है कि उनकी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।।
विज्ञापन