सम्मान ग्रहण करने के बाद श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपने विश्वविद्यालय में सम्मान प्राप्त करके उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।

नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को बड़ा सम्मान मिला है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को मिला यह सम्मान इसलिए भी बहुत विशेष सम्मान है क्योंकि यह सम्मान उन्हें उनके पुराने शिक्षण संस्थान ने प्रदान किया है। जब कोई शिक्षण संस्थान अपने पूर्व छात्र को दशक बाद सम्मानित करता है तो निश्चित रूप से वह सम्मान तथा सम्मानित होने वाला पूर्व छात्र ‘‘विशेष’’ हो जाता है।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सम्मानित किया है। 25 नवंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी के 105वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध महिला आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया गया। लक्ष्मी सिंह को यह सम्मान कानून व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा प्रशासनिक नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया है। सम्मान ग्रहण करने के बाद श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपने विश्वविद्यालय में सम्मान प्राप्त करके उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर को मिले हुए सम्मान की बहुत लम्बी सूची पहले से मौजूद है। इससे पहले लक्ष्मी सिंह को आईईटी (IET) से गोल्ड मेडल, आईपीएस (IPS) की ट्रेनिंग के दौरान हैदराबाद ट्रेनिंग अकादमी से सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी (Best probationer) का सम्मान, प्रधानमंत्री के सिल्वर बैटन(Silver Baton) का सम्मान तथा गृह मंत्रालय के 9 एमएम(mm) पिस्टल के सम्मान सहित अनेक सम्मान मिले हैं। श्रीमती लक्ष्म सिंह को यूपीएससी(UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 33वीं रैंक प्राप्त करने तथा आईपीएस(IPS) टॉपर रहने का सम्मान प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार लक्ष्मी सिंह के खाते में ढ़ेर सारे सम्मान मौजूद हैं।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अनेक हस्तियों को सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, हिंदी साहित्य और आलोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. सूर्य प्रकाश दीक्षित, बायोकेमिस्ट्री में उत्कृष्ट शोध और अध्यापन के लिए प्रो. जीजी सनवाल, परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में डॉ. अनिल रस्तोगी, न्यायपालिका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जस्टिस मनीष कुमार, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रभु नारायण श्रीवास्तव, प्रशासन और कर सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सीबीडीटी के सदस्य प्रबोध सेठ, पत्रकारिता में निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए अखिलेश सिंह के नाम शामिल हैं।