विज्ञापन

Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार की क्राइम को लेकर जीरो टालरेंस नीति पर चलते हुए गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार एक्शन ले रही हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने महज 25 दिनों में कुख्यात माफियाओं द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई लगभग 10 करोड़ रूपये की संपत्ति को अब तक जब्त कर लिया है। आज पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कुख्यात रणवीर भाटी के भाई कुलवीर भाटी के दुमंजिला मकान को कुर्क कर लिया है। इसकी कीमत लगभग डेढ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कुख्यात माफियाओं द्वारा अपने परिजनों के नाम से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को लगातार जब्त करवा रही हैं। आज कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य व उसके सगे भाई कुलवीर भाटी की थाना दादरी के रिठौरी गांव स्थित 250 वर्ग जमीन पर बने दुमंजिला मकान को कुर्क कर दिया गया। इसकी कीमत 1 करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये है। कुलवीर पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कुछ दिनों पूर्व इमलिया गांव के मूल निवासी कुख्यात माफिया 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मनोज उर्फ आसे द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई लगभग दो करोड 49 लाख 37 हजार 296 रुपये के फ्लैट को कुर्क किया गया था। आसे ने यह फ्लैट ग्रेटर नोएडा की ओमेक्स एनआरआई सिटी में अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा था।
कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर योगेश डाबरा पर भी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एक्शन लिया गया था। सेक्टर बीटा 2 क्षेत्र के एच ब्लाक में तीन मंजिला मकान को पुलिस ने कुर्क किया था। इस मकान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक जेल में बंद कुख्यात माफिया सुंदर भाटी व कुछ माह मारे गए माफिया अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्ति कुर्क की है।
सहारनपुर के कुख्यात खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए लगभग 305 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। हाजी इकबाल की ग्रेटर नोएडा इकोटेक 3 क्षेत्र के सेक्टर 5 में नॉलेज पार्क के पास बनी एक कोठी और कई प्लाट इस दौरान कुर्क किए गए थे। Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
विज्ञापन