विज्ञापन
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा कमिश्नरी क्षेत्र के दो थानों में नई तैनाती की है। खबर यह भी है कि जल्द ही नोएडा के कुछ और थानों के कोतवाल बदले जाएंगे। जिन दो थानों में नए कोतवाल तैनात किए गए हैं उनमें से एक थाने के कोतवाल को हाल ही में लाइन हाजिर किया गया था।

Noida News : नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा कमिश्नरी क्षेत्र के दो थानों में नई तैनाती की है। खबर यह भी है कि जल्द ही नोएडा के कुछ और थानों के कोतवाल बदले जाएंगे। जिन दो थानों में नए कोतवाल तैनात किए गए हैं उनमें से एक थाने के कोतवाल को हाल ही में लाइन हाजिर किया गया था। दूसरे थाने में तैनात किए गए नए कोतवाल की तैनाती हाल ही में मुरादाबाद से नोएडा पुलिस कमिश्नरी में हुई है। Noida News
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में बादलपुर के कोतवाल अमित कुमार को लाइन हाजिर किया था। अमित कुमार के स्थान पर विजय कुमार गुप्ता को थाने का नया कोतवाल बनाया गया है। विजय कुमार गुप्ता नोएडा पुलिस कमिश्नरी में मीडिया सेल के प्रभारी के तौर पर तैनात थे। विजय गुप्ता को थाने का कोतवाल बनाकर मीडिया सेल में बेहतर काम करने का ईनाम दिया गया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रामप्रसाद को नोएडा के सेक्टर-49 थाने का कोतवाल बनाया गया है। रामप्रसाद हाल ही में मुरादाबाद जिले से स्थानांतरित होकर नोएडा पुलिस कमिश्नरी में आए हैं। खबर यह है कि जल्द ही नोएडा पुलिस कमिश्ररी के आधा दर्जन से अधिक कोतवाल बदले जाएंगे। Noida News
विज्ञापन