
Noida News : गांधी जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वस्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फावड़ा उठाकर पुलिस लाइन में सफाई अभियान में भागीदारी की। इस दौरान अन्य पुलिस अफसर भी पुलिस लाइन और अपने अपने कार्यालय की सफाई करते नजर आए।
आपको बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश में सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों के अलावा नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में साफ सफाई की जा रही है। इसी के तहत रविवार को नोएडा की पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन के मैदान की सफाई की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी हाथ में फावड़ा लेकर सफाई करती हुई नजर आई।
काय्रक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।