विज्ञापन
नोएडा में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। नोएडा के सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद बैठक के दौरान सामने आई विभिन्न समस्याओं और RWA प्रतिनिधियों की शिकायतों की समीक्षा के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई।

Noida News : नोएडा में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। नोएडा के सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद बैठक के दौरान सामने आई विभिन्न समस्याओं और RWA प्रतिनिधियों की शिकायतों की समीक्षा के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई। सेक्टर-110 चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना सेक्टर-49 के प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही थाना फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 के थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। Noida News
बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने कानून-व्यवस्था, यातायात जाम, पुलिस की कार्यप्रणाली और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर गंभीर शिकायतें रखीं। शिकायतों की समीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहां अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की तैनाती की जाए और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच प्रभावी संवाद व्यवस्था कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की बुनियाद है। Noida News
बैठक में किरायेदारों और पीजी संचालकों के सत्यापन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने सभी मकान मालिकों को अनिवार्य रूप से किरायेदार सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी स्कूली बसों पर कार्रवाई, लावारिस वाहनों की जांच, और साप्ताहिक बाजारों में ट्रैफिक प्रबंधन को सुधारने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील और सुनसान क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा जरूरत के अनुसार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने नई पहल की घोषणा की है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों को आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक-एक पार्क गोद लेने और वहां निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी तय किया गया कि डीसीपी स्तर पर हर महीने आरडब्ल्यूए के साथ बैठक होगी, थाना प्रभारी हर 15 दिन में स्थानीय मुद्दों की समीक्षा करेंगे और चौकी प्रभारी प्रत्येक सप्ताह क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करेंगे। Noida News
विज्ञापन