नोएडा पुलिस ने खोल दी सबसे गंदे धंधे की पोल, गे-गैंग पकड़ा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:51 AM
Noida News : नोएडा पुलिस ने नोएडा में सबसे गंदे खेल की पोल खोल दी है। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गे-गैंग को पकड़ा है जो समलैंगिक ऐप (Gay App) के जरिए गंदा खेल खेल रहा था। गे-ऐप से दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेलिंग और यहां तक कि लूटपाट भी इस गैंग के बाएं हाथ का खेल था। नोएडा पुलिस ने गे-गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने किया खुलासा
नोएडा में चल रहे इस गंदे खेल का खुलासा ग्रेटर नोएडा की पुलिस नॉलेज पार्कथाना पुलिस ने किया है। ADCP ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा समलैंगिक ऐप (ग्रिन्डर ऐप) के माध्यम से दोस्ती करके एक लाख रूपये की लूट करने वाले गे- गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से यह गिरफ्तारी की गयी है।
लडक़ों को बुलाकर लूटते थे
ग्रिन्डर ऐप (Grindr App) के माध्यम से दोस्ती करके एक लाख रूपये की लूट करने वाले अर्पित यादव पुत्र संजीव यादव व प्रिंस कुमार पुत्र शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ग्रिन्डर ऐप (Grindr App) के माध्यम से लडक़ों को बुलाकर और उनके रूपये लूट कर फरार हो जाते थे। यह दोनों अपने जाल में फंसे शिकार को ब्लैकमेल भी करते थे और उनके ATM से पैसे भी निकलवा लेते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि गे-गैंग द्वारा एक लाख रूपये की लूट के मामले में थाना नॉलेज पार्क में एफआईआर दर्ज है। थाने में उनके खिलाफ मु0अ0सं0 281/2025 धारा 309(4)/115(2)/351(2) बीएनएस दर्ज है। Noida News :