नोएडा में घर से खेलते-खेलते लापता हुई 4 साल की मासूम को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने CCTV फुटेज और लगातार तलाश के बाद सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया। जानिए कैसे नोएडा पुलिस की तत्परता ने लौटाईं परिवार की खुशियां।

Noida News : नोएडा पुलिस का नाम सामने आते ही अक्सर लोगों के जेहन में अपराध, गिरफ्तारी, चालान और कानून-व्यवस्था की तस्वीर उभरती है, लेकिन पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी है जो वर्दी के पीछे छिपी मानवीय संवेदनाओं, जिम्मेदारी और सेवा भावना को सामने लाता है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस जहां अपराधियों पर नकेल कस रही है, वहीं नोएडा पुलिस मानवीय मूल्यों के साथ नोएडा की जनता की मददगार बनी हुई है। नोएडा में सामने आया एक मामला इसी मानवीय चेहरे की मिसाल बन गया है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक परिवार की उस खुशी को वापस लौटाया, जो महज कुछ समय पहले गम और चिंता में बदल गई थी। घर से खेलते-खेलते लापता हुई चार साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Noida News
यह भी पढ़े : नोएडा में शिक्षक दिवस पर संस्कार अध्ययन केंद्रों के शिक्षकों का सम्मान
जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी चार वर्षीय बच्ची घर से खेलते हुए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। छोटी बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही परिवार की चिंता बढ़ गई। मासूम की सुरक्षा को लेकर परिजनों की बेचैनी स्वाभाविक थी। ऐसे समय में पुलिस के सामने चुनौती केवल एक गुमशुदगी की सूचना दर्ज करने की नहीं, बल्कि एक मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने की थी। Noida News
जरूर पढ़े : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता भरत यादव बन सकते है नोएडा सीट पर विपक्ष का चेहरा
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल टीम गठित की। पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और बच्ची की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। Noida News
विज्ञापन