नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में 17 उप निरीक्षकों (SI) के तबादले किए गए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और संवेदनशील चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है।

नोएडा पुलिस में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 17 SI सहित कई चौकियों के प्रभारी बदले
Noida News : नोएडा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, यात्री सुरक्षा बढ़ाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में 17 उप निरीक्षकों (SI) के तबादले किए गए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और संवेदनशील चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। इनमें सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-58, सेक्टर-113 और सेक्टर-126 जैसे प्रमुख थाना क्षेत्रों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। Noida News
नोएडा एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ एक्सप्रेसवे और बड़े परिवहन नेटवर्क से जुड़ा शहर है। ऐसे में यात्रियों, औद्योगिक संस्थानों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फेरबदल किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। विभाग की नीति के तहत अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना देरी किए अपनी नई तैनाती वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई तैनाती के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। Noida News
Noida News
विज्ञापन