नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सेक्टर-24, बिसरख और ईकोटेक तृतीय थाने समेत मीडिया सेल में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Noida News : नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने नोएडा की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए चार थानों के कोतवाल बदल दिए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर ने चार निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। नोएडा पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद चार महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बुधवार को किए गए इस फेरबदल के तहत थाना सेक्टर-24, थाना बिसरख और थाना ईकोटेक तृतीय के प्रभारी निरीक्षकों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही मीडिया सेल की जिम्मेदारी भी नए निरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी, जो वर्तमान में प्रभारी मीडिया सेल के पद पर तैनात थे, को अब प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 बनाया गया है। वह थाना सेक्टर-24 की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी क्रम में निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, जो अभी तक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक तृतीय के पद पर तैनात थे, का स्थानांतरण करते हुए उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख बनाया गया है। बिसरख थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में आबादी और महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र होने के कारण यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर, जो अब तक प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को स्थानांतरित कर प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। अब वह पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया संबंधी गतिविधियों और पुलिस विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, जो वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे, को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक तृतीय बनाया गया है। इस तरह थाना ईकोटेक तृतीय की जिम्मेदारी अब निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह संभालेंगे। Noida News
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को चार निरीक्षकों के स्थानांतरण और नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर बिसरख और सेक्टर-24 जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती से स्थानीय पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। Noida News
इस फेरबदल के बाद उमेश चन्द्र नैथानी को थाना सेक्टर-24, रणजीत कुमार सिंह को थाना बिसरख, सुबोध कुमार तोमर को मीडिया सेल और मुनेन्द्र सिंह को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक तृतीय की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नए प्रभारी निरीक्षकों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती भी होगी। Noida News
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मीडिया सेल ने इस विषय में जो अधिकारिक जानकारी दी है उसे हम यहां नीचे ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत एवं जनहित में निम्नलिखित निरीक्षको के स्थानांतरण किये जाते है।
1- निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी - प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24
2- निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह- प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक तृतीय से प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख।
3- निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर - प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 से प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल।
4- निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह - पुलिस लाइन से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक तृतीय।
मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। Noida News
विज्ञापन