नोएडा की पुलिस कमिश्ररी श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार की देर रात सडक़ों पर उतरकर रात में चलने वाले वाहनों तथा आम नागरिकों की चैकिंग की। इस दौरान नोएडा पुलिस के फील्ड में तैनात बड़े अधिकारी नोएडा की सडक़ों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए भी नजर आए।

Noida News : मंगलवार (1 सिंतबर 2026) की देर रात नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी तथा कर्मचारी अचानक नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की सड़को पर उतरे। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की सड़को पर उतरकर नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बहुत ही चौंकाने वाला काम किया। नोएडा पुलिस कमिश्नरी की कार्यप्रणाली को जानने वाले सभी लोग यह भली भांति जानते हैं कि पिछले लम्बे अर्से से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फील्ड में तैनात ज्यादातर पुलिस अधिकारी रात भर का समय मौज मस्ती करने में लगा देते हैं। नोएडा की पुलिस कमिश्नरी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को भी इन ज्यादातर पुलिस अधिकारियों की मौज मस्ती के विषय में अच्छी तरह से पता है। Noida News
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार 1 सितंबर 2026 को नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फील्ड में तैनात ज्यादातर पुलिस अधिकारियों को नोएडा में स्थित पुलिस कमिश्नरी के सेक्टर-108 में स्थापित कार्यालय में तलब किया। इस दौरान नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वे सभी देर रात फील्ड में सक्रिय रहकर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने का काम तेजी से करें। इसी डांट-फटकार के बाद नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए तथा देर रात फील्ड में उतरे। Noida News
इस दौरान नोएडा की सड़को पर उतरकर पुलिस के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने रात के समय चलने वाले वाहनों की चैकिंग की तथा कानून तोडऩे वाले वाहनों के जमकर चालान भी काटे। इतना ही नहीं देर रात तक नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधिकारी सडक़ों पर पैदल घूम-घूमकर फुट पेट्रोलिंग करते हुए भी नजर आए। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में देर रात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई। अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध दिखाई देने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जाए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके। Noida News
नोएडा जोन में भी पुलिस अधिकारियों ने देर रात सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान तथा एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रखने के निर्देश भी दिए, ताकि रात के समय आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। Noida News
देर रात चलाए गए अभियान के दौरान थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास सार्वजनिक वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने बस, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक वाहनों को रोककर उनके अभिलेखों की जांच की। चेकिंग के दौरान वाहनों पर लगी काली फिल्म, अनधिकृत परिवर्तन, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वाहनों की चेकिंग का उद्देश्य रात के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क पर यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराना है। Noida News
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि सार्वजनिक वाहनों की चेकिंग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और मोटर वाहन अधिनियम के अनुपालन में की जा रही है। पुलिस की ओर से वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन, लाइटिंग व्यवस्था और अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी रवि शंकर निम और एडीसीपी संतोष कुमार के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को इस तरह की चेकिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। Noida News
इस पूरे अभियान को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रात के समय कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की फुट पेट्रोलिंग से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की प्रत्यक्ष मौजूदगी दिखाई दी। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाएं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। Noida News
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ-साथ सार्वजनिक वाहनों की जांच, फुट पेट्रोलिंग और पीसीआर-पीआरवी के लगातार भ्रमण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस कार्रवाई से साफ है कि नोएडा पुलिस अब देर रात के समय भी फील्ड में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने पर जोर दे रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में अधिकारियों के स्वयं सड़क पर उतरने से स्थानीय पुलिसकर्मियों की सक्रियता भी बढ़ी है। Noida News
विज्ञापन