नोएडा पुलिस ने बचा ली युवक की जिंदगी, साबित हुई देवदूत
सुसाइड करने जा रहे युवक के लिए गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट पुलिस देवदूत साबित हुई है।
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
21 Nov 2023 06:22 PM
Greater Noida ग्रेटर नोएडा। पारिवारिक समस्या के कारण सुसाइड करने जा रहे युवक के लिए गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट पुलिस देवदूत साबित हुई है। समय रहते हुए पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से युवक को तलाश कर उसकी काउंसलिंग कर उसकी जिंदगी बचा ली।
पुलिस के इस प्रयास की जमकर हो रही सराहना
Greater Noida In Hindi
बता दें कि कमिश्नरेट पुलिस की मीडिया सेल को सूचना मिली हुई कि इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा सुसाइड करने सम्बन्धी पोस्ट डाली गई है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए Greater Noida मीडिया सेल ने थाना सूरजपुर को सूचित किया। मीडिया सेल की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस हरकत में आ गई और उसने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से उक्त युवक की लोकेशन मलकपुर गांव की मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला।
पुलिस ने काउंसलिंग के दौरान युवक को समझा-बुझा कर उसके परिजनों से बात कराई
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने युवक से आत्मीय तरीके से बातचीत कर उसकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और हाल में गौतमबुद्घनगर के मलकपुर में किराये पर रह रहा है। परिवारिक समस्या के कारण वह पिछले काफी समय से तनाव में था इस कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आ गया था।ग्रेटर नोएडा पुलिस ने काउंसलिंग के दौरान युवक को समझा-बुझा कर उसके परिजनों से बात कराई। काउंसलिंग व परिजनों से बात करने के पश्चात युवक ने पुलिस को आश्वासन दिया गया कि तनाव में आने के कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आया था। वह आगे ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठायेगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।