विज्ञापन
सड़क पर रौब झाड़ने वाले बवाली युवकों को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने रौब झाडऩे के लिए फायरिंग करने वाले युवकों का वह हाल किया है जिसे वें शायद जीवन में कभी भी नहीं भूलेंगे।

Noida News : सड़ पर रौब झाड़ने वाले बवाली युवकों को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने रौब झाडऩे के लिए फायरिंग करने वाले युवकों का वह हाल किया है जिसे वें शायद जीवन में कभी भी नहीं भूलेंगे।सड़कपर रौब झाड़नेवाले युवकों ने नोएडा पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकमाफी मांगी। नोएडा पुलिस ने उनके अपराध को माफ करने लायक नहीं समझा और सीधे जेल भेज दिया। Noida News
सडक़ पर रौब झाडऩे के लिए फायरिंग करके आतंक मचाने का यह बड़ा मामला नोएडा कमिश्नरी पुलिस के बादलपुर थाना क्षेत्र का है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के प्रवक्ता ने इस विषय में विस्तार से जानकारी दी है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने जीटी रोड पर चलती कार से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बादलपुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार तमंचे, दर्जनों जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से दादरी की ओर जाने वाले जीटी रोड पर एक टोयोटा ग्लैंजा कार में सवार कुछ लोगों ने फायरिंग की है। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। Noida News
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के प्रवक्ता ने आगे बताया कि ADCP (सेंट्रल नोएडा) स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास कच्चे रास्ते से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकीपुर निवासी राहुल, दादरी क्षेत्र के बड़पुरा निवासी नीटू उर्फ कुलदीप तथा बुलंदशहर के बरमदपुर निवासी मनोज उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राहुल के पास से एक पिस्टल 32 बोर और एक तमंचा 315 बोर, नीटू उर्फ कुलदीप के पास से एक पिस्टल 32 बोर और एक तमंचा 315 बोर तथा मनोज उर्फ गुड्डू के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों की कार से 32 जिंदा कारतूस 32 बोर, 19 खोखा कारतूस 32 बोर, 108 खोखा कारतूस 315 बोर और दो तमंचों की नाल भी बरामद हुई। Noida News

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वे सभी टोयोटा ग्लैंजा कार में सवार होकर बुलंदशहर से दादरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बार-बार हॉर्न बजाया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे डराने और अपना दबदबा दिखाने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे अवैध हथियारों और कारतूसों का इस्तेमाल लोगों में भय और दहशत पैदा करने के लिए करते थे। घटना में प्रयुक्त कार राहुल ने अपने पड़ोसी के रिश्तेदार से कुछ दिन पहले चलाने के लिए ली थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नीटू उर्फ कुलदीप का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ थाना जारचा और बादलपुर में कई संगीन मामले दर्ज किए गए थे। Noida News
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। उनकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में थाना बादलपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाडऩे और लोगों में दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। भारी मात्रा में हथियार और कारतूसों की बरामदगी ने यह भी संकेत दिया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध असलहों के बल पर इलाके में अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। Noida News
र क
विज्ञापन