नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी सख्ती, एक दिन में 6,442 चालाननोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नोएडा पुलिस कमिश्नरी की यातायात पुलिस ने बुधवार, 26 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया।

Noida News : नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी सख्ती, एक दिन में 6,442 चालाननोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नोएडा पुलिस कमिश्नरी की यातायात पुलिस ने बुधवार, 26 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मैनुअल चालान और CCTV कैमरों के जरिए कुल 6,442 ई-चालान किए गए। इसके साथ ही 22 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 2,831 मैनुअल चालान किए गए, जबकि CCTV कैमरों के माध्यम से 3,611 वाहनों के ई-चालान काटे गए। अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई। ऐसे 2,528 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। Noida News
नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने 451 वाहनों के चालान विपरीत दिशा में वाहन चलाने के मामले में किए। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 671, फॉल्टी नंबर प्लेट के 468 और ओवर स्पीड के 611 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस अब तकनीक और मैनुअल निगरानी दोनों माध्यमों से सख्ती बरत रही है। Noida News
विशेष अभियान के दौरान निर्धारित समय अवधि पूरी कर चुके पुराने वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने 10 साल की अवधि पूरी कर चुके डीजल और 15 साल की अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल वाहनों में से 14 वाहनों को सीज किया। पुलिस का उद्देश्य ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ शहर में प्रदूषण और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। Noida News
कार्रवाई के साथ यातायात पुलिस ने भंगेल चैक नोएडा मार्ग पर आम लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान लोगों को हेलमेट की गुणवत्ता और नकली हेलमेट से होने वाले खतरे के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे केवल मानक गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनें और वाहन चलाते समय यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें। पुलिस ने ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के संदेश के साथ वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया। नोएडा पुलिस कमिश्नरी की यातायात पुलिस की एक दिन की यह कार्रवाई बताती है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कैमरा आधारित CCTV व्यवस्था के साथ मैनुअल चेकिंग के जरिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें और वाहनों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। यातायात नियमों का पालन न केवल चालान से बचने के लिए बल्कि अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। Noida News
विज्ञापन