रक्षाबंधन के दिन नोएडा पुलिस बहनों को देगी ये खास तोहफा
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:18 PM
Noida News : देशभर में 19 अगस्त (सोमवार) को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। वहीं इस कड़ी में राखी के मौके पर बहनों के लिए नोएडा पुलिस ने एक खास ऐलान किया है। 19 अगस्त के दिन नोएडा पुलिस महिलाओं का चालान नहीं काटेगी। साथ ही उन्हें पुलिस टीम की तरफ से हेलमेट गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा।
जागरूकता बढ़ाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस की पहल
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा ट्रैफिक पुलिस सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं में ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग चौराहों पर सघन अभियान चला रही है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस एक भाई की तरह ही महिलाओं की रक्षा के लिए हेलमेट देगी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान भी नहीं काटा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आज के दिन महिलाओं का चालान इसलिए नहीं काटा जा रहा है, ताकि वे अपने भाई को बिना रुकावट राखी बांध सकें। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।