
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज शाम 4 बजे के बाद से न्यू ईयर का जश्न शुरू हो जाएगा और रात को साढ़ेे बारह बजे के बाद तक जारी रहेगा। न्यू ईयर के जश्न को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने भी खास तैयारी की है। न्यू ईयर पार्टी की आड़ में शराब पीकर गाड़ी चलाने और हुडदंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए नोएडा पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान शुरू कर दिया है।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए ब्रेथ एनलाइकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर की अबोहवा में अशांति ना घुले, इसलिए पहले ही धारा 144 लगाई जा चुकी है और पुलिस की गाड़ियां शहर में गश्त कर रही है।
शनिवार की देर रात हूटर बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में गश्त कर रही है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जगह-जगह ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास ट्रैफिक पुलिस एसीपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर दुष्यंत राणा पुलिस टीम के साथ वाहनों को रोककर ब्रेथ एनलाइकर जांच की। ऐसा ही अभियान नोएडा के सभी प्रमुख चौराहों पर बड़ी संख्या में कोर्स लगाकर अधिकारी चला रहे हैं।
आपको बता दें कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नववर्ष की पर संध्या पर होने वाली पार्टी और उन आयोजनों में उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सड़क पर कोई बवाल करता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एडीसीपी, एसीपी और थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए जा चुके हैं। नोएडा सेक्टर 18 स्थित होटल, मॉल, रेस्टोरेंट और कैफे में बड़ी संख्या में लोग नया साल मनाने के लिए जमा होते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए बैरियर लगाए जा रहे हैं और कुछ रूटों को डाइवर्ट भी किया जा रहा है। शराब पीकर छेड़छाड़ करने वाली घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो दस्ते भी तैनात किए गए हैं।