नोएडा शहर के डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया।

Noida News : नोएडा शहर के डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले चार दिनों से चल रही बिजली विभाग की कार्रवाई के चलते छिजारसी, चोटपुर और बेहलोलपुर में सैकड़ों कनेक्शन काट दिए गए हैं। बिजली गुल होने से गर्मी के बीच परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों के मुताबिक पंखे-कूलर बंद होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और घर के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने और नियमित मीटर कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए कहा कि वे बिल का भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। Noida News
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिजली विभाग की टीमें पिछले चार दिनों से छिजारसी, चोटपुर और बेहलोलपुर समेत संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर कनेक्शन काट रही हैं। लोगों का दावा है कि इस कार्रवाई से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली नहीं होने के कारण गर्मी में परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंखे और कूलर बंद होने के साथ ही मोबाइल चार्जिंग, पानी और घरेलू कामकाज जैसी रोजमर्रा की जरूरतें भी प्रभावित होने की बात लोगों ने कही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली कटने का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। रात के समय पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सुबह स्कूल जाने से पहले तैयार होने में भी परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वे कई वर्षों से इन क्षेत्रों में रह रहे हैं। कुछ परिवारों का कहना है कि उनके पास जमीन की रजिस्ट्री भी है। ऐसे में अचानक बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई को लेकर लोगों में असंतोष है। Noida News
बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोग विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने मांग की कि डूब क्षेत्र में भी अन्य इलाकों की तरह नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों ने पक्के मीटर कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बिजली की खपत के अनुसार बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधि से बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर मामले का समाधान कराने की अपील की। Noida News
विज्ञापन