Noida : नोएडा। सेक्टर-130 नोएडा के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश से मिलकर सैक्टर-130 की समस्याओं से अवगत कराया। जिनमें सैक्टर-130 की बाउंड्री वाँल, ओपन जीम एवं पेडों की छटाई कराने के लिए तीन अलग-अलग पत्र दिये।सुधीर चौहान ने कहा की सेक्टर-130 की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण आए दिन सेक्टर में चोरियां होती रहती है। जिससे सैक्टर के निवासी असुरक्षित महसूस करते हैं। इस लिए बाउंड्री वॉल का होना बहुत जरुरी है। अशोक चौहान ने ओएसडी इंदु प्रकाश के सामने सेक्टर के पेड़ों की छटाई और सेक्टर-130 के एकमात्र पार्क मे अति शीघ्र ओपन जीम बनाने की मांग की जिस पर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने कहा कि पेड़ों की छटाई अति शीघ्र करा दी जाएगी। बाउंड्री वॉल और ओपन जिम का कार्य आचार संहिता हटने के बाद अतिशीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कराके कार्य करा दिया जाएगा।